अलीगढ़ :
-टीबी-हारेगा देश जीतेगा अभियान पर विश्व क्षय रोग दिवस का आयोजन किया गया।
विश्व क्षय रोग दिवस पर मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव राजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला क्षय रोग अधिकारी की मौजूदगी में विश्व क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें टीकाराम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने टीबी अभियान पर एक जागरूकता कार्यक्रम किया ।
मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव राजा ने बताया कि भारत वर्ष को 2025 तक टीबी मुक्त कराना होगा । टीबी छूत की बीमारी नहीं है और न ही लाइलाज बीमारी है । पूरे जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी के मरीजों का लगातार इलाज चल रहा है ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी.पी कल्याण सिंह ने बताया कि टीबी माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण फैलता है । इस समय टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान चल रहा है । जैसे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ विभाग ने जनपद में वैक्सीनेशन करा कर उसका असर कम कर दिया है उसी तरह टीबी पर भी विभाग जन जागरूकता और टीबी खोज अभियान से 2025 तक भारत से इस रोग को मिटाएगा ।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनुपम भास्कर ने बताया कि टीबी यानी क्षय रोग एक ऐसा रोग है जो नियमित दवा सेवन से दूर होता है । उन्होंने विभागीय प्रगति से अवगत कराया । डीटीओ ने कहा कि टीबी के समावत लक्षण 15 दिनों से अधिक खांसी, 15 दिनों से अधिक बुखार एवं भूख न लगना तथा लगातार वजन में गिरावट आना । उन्होंने बताया कि जनपद में जांच करने के लिए हमारे जनपद में ट्रू नाट मशीनें लगाई गई हैं ।
इस दौरान जिला प्रशासनिक अधिकारी रोहित सक्सेना, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोएब अंसारी, (एसटीएलएस) डॉक्टर सलीम अंसारी एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्येंद्र कुमार, जिला पीपीएम समन्वयक कोऑर्डिनेटर डेविड कुमार शाही, टीकाराम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर नीता वार्ष्णेय, रविंद्र कुमार हरकुट व अन्य कर्मचारी स्टाफ आदि मौजूद रहा ।

Post a Comment