कासगंज :
पूर्व होम्योपैथिक डॉ के डी पाण्डेय ने बिड़ला अस्पताल पर फीता काट कर स्वास्थ्य मेले का किया शुभारंभ।
जनपद में रविवार को दो शहरी और 29 ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर के कुल 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें1877लोगों का परीक्षण और उपचार किया गया।
जनपद के ब्लॉक कासगंज में बिड़ला अस्पताल पर - पूर्व होम्योपैथिक डॉ. के. डी पाण्डेय ने आरोग्य मेले का फीता काट कर शुभारम्भ किया।
इन मेलों में लोगों के कोविड-19 के आरटी पीसीआर 705 व 553 एंटीजीन टेस्ट भी किए गए। साथ ही विभिन्न रोग जैसे18लीवर, रेस्परेटरी 177, गैसट्री201 , डायबिटीज28, एनीमिया11, टीबी 35 हाईपरटेंशन4,स्किन रोगी473,आँखों के 31रोगी पहुंचे। 79गर्भवती महिलाओं ने भी अपनी जांच कराई।
कासगंज जिले में लगे आरोग्य मेलों में एलोपैथी व आयुष चिकित्सक तैनात थे। बुजुर्ग व बच्चों की भी जांच की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि आरोग्य मेलों में अन्य बीमारी जैसे सांस रोगी, उदर रोगी, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि बीमारियों के कुल1877 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें दवा दी गयी त्वचा रोगी ज्यादा पहुंचे। इनकी 473 संख्या रही | सभी को चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया गया।
गौतम ने बताया उनको गैस की प्रॉब्लम काफी टाइम से है उन्होंने बताया आज वे अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराने बिड़ला अस्पताल मे गए वहां चिकित्सकों ने उनका चेकअप किया व दवाएं भी दी गई।

Post a Comment