जिलाधिकारी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा के मतगणना स्थलों, स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्रों तथा कोविड वैक्सीनेशन का किया औचक निरीक्षण


कासगंज: 

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के साथ शनिवार को पंचायत चुनावों तथा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत विकास खण्ड गंजडुण्डवारा एवं सिढ़पुरा के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केन्द्रों तथा मतदेय स्थलों, मतगणना स्थलों, स्ट्रांगरूम एवं कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा अधिकारियों को समस्त व्यवस्थायें चुस्तदुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिये।

         जिलाधिकारी ने गंजडुण्डवारा डिग्री कालेज में पहुंच कर पंचायत चुनावों के लिये यहां बनाये गये मतगणना स्थल तथा स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया। तत्पश्चात विकास खण्ड गंजडुण्डवारा के उच्च0प्राथ0 विद्यालय ग्राम शमसपुर, प्राथमिक विद्यालय ग्राम गनेशपुर में बनाये गये मतदान केन्द्रों और मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चाकचैबन्द बनाये रखने के निर्देश दिये।  

         जिलाधिकारी ने विकास खण्ड सिढ़पुरा में बनाये गये मतगणना स्थल तथा स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद प्राथ0 विद्यालय ग्राम सिंहपुर में बने मतदान केन्द्र तथा मतदेय स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रजमऊ-सिढ़पुरा में पहुंचकर वैक्सीनेशन रूम, रजिस्ट्रेशन रूम, आव्जर्वेशन रूम का निरीक्षण किया। यहां बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने यहां मौजूद डा0 विनायक यादव एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक पूंछताछ की और निर्देश दिये कि सभी स्वास्थ्य कर्मी अनिवार्यरूप से मास्क और ग्लब्स पहनें, सोशल डिस्टेंस बनाये रखें। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। कोरोना वायरस से बचाव के लिये लोगों को आवश्यक जानकारी देते हुये निरंतर जागरूक किया जाये।

          जिलाधिकारी ने पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि समस्त मतदान केन्द्रों व मतदेय स्थलों पर खिड़की, दरवाजे, रैम्प, वैरीकेटिंग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, फर्नीचर सहित सभी व्यवस्थायें चुस्तदुरूस्त रहनी चाहिये। व्यवस्थाओं में कहीं कोई कमी न रहे। उन्होंने एसडीएम पटियाली व सीओ को निर्देश दिये कि क्षेत्र में यदि कोई विवाद है तो उसे अवश्य चैक कर लें। संवेदनशीलता को ध्यान में रखें और पूर्ण निष्पक्षता से कार्य करें और मतदान केन्द्रों व मतदेय स्थलो की व्यवस्थाओं को बेहतर बनायें। इस अवसर पर एसडीएम पटियाली/सीओ, खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत व अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।

---------------

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया गया निर्वाचन प्रशिक्षण।

आयोग के दिशा निर्देशों का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाये।

कासगंज: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने के लिये शनिवार को जनपद में तैनात समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रोजेक्टर के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र तथा अपर जिलाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण के दौरान विस्तार से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियमों की जानकारी देते हुये कहा कि पंचायत निर्वाचन को निष्पक्षता से सम्पन्न कराने के लिये आयोग के दिशा निर्देशों का शतप्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें।

        सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों के रूट चार्ट के अनुसार मौके पर रूट को चैक कर लें यदि मार्ग में कोई अवरोध या कमियां हैं तो तुरंत बताकर दूर करा लें। मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जायें। क्षेत्र पर पूरी नजर रखते हुये आदर्श चुनाव आचार संहिता को प्रभावी रूप से पालन कराया जाये। चुनाव प्रचार हेतु सभाओं, वाहनों व लाउडस्पीकर आदि का प्रयोग के लिये पूर्व अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा।

        सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान दिवस पर प्रातः 7 बजे मतदान शुरू होते ही तुरंत कन्ट्रोल रूम को जानकारी देनी है। सायं 6 बजे मतदान समाप्त होना है। प्रत्येक दो घण्टे बाद मतदान प्रतिशत भी उपलब्ध कराना है। पोलिंग पार्टियों को समय से रवाना कराकर पोलिंग बूथों तक पहुंचने की व्यवस्थाओं पर पूरी नजर रखनी है।

       प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी आर एन श्रीवास्तव, डीएफओ एवं जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

                             ----------

सम्पूर्ण समाधान दिवस, जनसुनवाई तथा थाना दिवस कार्यक्रम स्थगित।

कासगंज: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों, उनके सदस्यों, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। निर्वाचन की समयबद्वता और शीर्ष प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुये जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस तथा जनसुनवाई से सम्बन्धित जो दिवस निर्धारित हैं, उनका आयोजन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक नहीं किया जायेगा।

---------

जनपद न्यायालय में कैण्टीन के ठेके की नीलामी कार्यवाही 07 अप्रैल को।

कासगंज: अध्यक्ष नीलामी समिति/प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश विजेश कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि मामों स्थित जनपद न्यायालय कासगंज में खानपान कैण्टीन के ठेके की नीलामी कार्यवाही 07 अप्रैल 2021 को अपरान्ह 4ः35 बजे नजारत अनुभाग में की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति समय से उपस्थित होकर नीलामी कार्यवाही में भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी कार्यालय नजारत जनपद न्यायालय कासगंज से प्राप्त की जा सकती है।

                          -------------



0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post