कोविड टीकाकरण के लिए सुबह से ही पहुंच रहे लोग 4, 422लोगों ने लगवाए टीके


कासगंज :

कोरोना टीकाकरण के चौथे चरण में उत्साहजनक परिणाम देखने को मिले।

कासगंज के 39 केंद्रों पर हो रहा टीकाकरण, पहले दिन 1113 और दूसरे दिन 1621 तीसरे दिन 1124 लोगों ने लगवाया टीका।

45 साल से ऊपर के लोगों के लिए शुरू कराए गए कोविड-19 टीकाकरण  अभियान के उत्साहजनक परिणाम  सामने आ रहे हैं। दो माह पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन  वर्कर के लिए चलाए गये अभियान से भी ज्यादा रुचि इस अभियान में देखने को मिल रही है। अब कतार लगाकर लोग टीकाकरण  कराने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के अनुसार अभियान के पहले दिन तीन दिनों मे 3858 कासगंज लोगों ने टीकाकरण  कराया जबकि पांच अप्रैल को4, 422लोग टीकाकरण कराने के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पतालों में बनाए टीकाकरण केंद्र  पर पहुंचे। डिस्ट्रिक्ट अस्पताल मामो पर 417लोगों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई।

सोमवार को जनपद में कुल 39 केंद्रों पर टीकाकरण  किया गया  है। प्रतिदिन इस अभियान की समीक्षा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार  कर रहे हैं।  डॉ पी. के. श्रीवास्तव  को कासगंज  का कोरोना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी  डॉ अंजुश सिंह ने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का लक्ष्य 5800 रखा गया है जिसमे4,422लोगों को टीका लगा |  उन्होंने बताया कि टीकाकरण कराने में 45 साल से ऊपर के लोग जिस तरह रुचि दिखा रहे हैं, उसके पीछे कोरोना की दूसरी लहर मानी जा रही है। टीका लगवाने के बाद कोरोना की आशंका बहुत कम रह जाएगी। 

 जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा शहर के निजी अस्पतालों में टीकाकरण के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। सरकारी और प्राइवेट केंद्रों  पर सुबह से ही टीका लगवाने को लोग कतारबद्ध देखे जा रहे हैं। जिले 39 केंद्र बनाए गए, जिला अस्पताल मामो, सीएचसी अशोकनगर, बिड़ला अस्पताल, पवसरा, मोहनपुरा, किसरौली, तवालपुर, ढोलना, सेलई, कोंडा, बीनपुर, सूरतपुर, अर्जुन कदीम, अमापुर, म्याऊं, सलावतनगर, नरदौली, मायुंसुर, गंजडुंढ़वरा, थाना दरियावगंज, थाना बदोला, अशोकपुर, लडोली, पटियाली, बाजनगर, लालपुरा, याकूतगंज, साहबर, पवालदेरा, मिजखुरी, उतरना, समौथी, सिढ़पुरा, महमूदपुर, सलेमपुर, मदनपुर, ब्रह्मपुरी, सोरों कलावती 

-------

कर्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आकाश सिंह, बीपीएम प्रेम कुमार, हरजीत सिंह, यूनिसेफ डीएमसी अनुराग दीक्षित,  बीएमसी मुहम्मद रिज़वान व मुहम्मद युसूफ,  नवीन कुमार  फार्मासिस्ट स्टाफ मौजूद रहे।

----

 रविवार छोड़ प्रतिदिन टीकाकरण 

कासगंज 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंजुश सिंह ने बताया कि शासन ने सभी राजपत्रित अवकाशों में भी वैक्सीनेशन कराने के आदेश दिए हैं। अब सोमवार से लेकर शनिवार तक प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में बने टीकाकरण केंद्र खुले रहेंगे। सिर्फ रविवार को अवकाश रहेगा।

जनपद में दोनों वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। ये सुरक्षित कोल्ड चैन में   है, जिनका निरीक्षण लगातार किया जा रहा है।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post