कासगंज :
-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा का किया निरिक्षण
-कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए मास्क, व साफ सफाई का रखें विशेष ध्यान।
जिले में कोविड-19 के टीकाकरण का चौथा चरण शुरू हो गया है। गुरुवार को 16 कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1113 लोगों को टीका लगाया गया। शुक्रवार को 1621लोगों का टीकाकरण गया है। अब तक 2734 पैंतालीस वर्ष से ऊ पर लोगों का टीकाकरण हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.अंजुश सिंह ने आज स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा का निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनिल कुमार ने बताया कि जनपद में 11 केन्द्रों पर कोरोना टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल मामो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर, कलावती अस्पताल, विरला अस्पताल,मिशन अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों, स्वास्थ्य केंद्र साहवर, पटियाली, अमापुर, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए मास्क व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं या सेनेटाइजर का प्रयोग करें। भीड़ वाली जगह पर न जाए। मास्क का हमेशा प्रयोग करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद मे टीकाकरण के साथ साथ 1700 कोरोना की जांच हुई जिसमे आज कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.अंजुश सिंह ने बताया कि शनिवार को 2600 45वर्ष से ऊ पर के व्यक्तियों का लक्ष्य रखा गया था1124व्यक्तियों को कोरोना टीके की फस्र्ट डोज लगाई गई। डा.अंजुश सिंह ने बताया कि चौथे चरण में टीकाकरण के लिए कोविन-2 पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति स्वयं रजिस्ट्रेशन करके टीकाकरण करवा सकता है। इसके अलावा अपनी आईडी ले जाकर ऑन द स्पॉट कोविड-19 टीकाकरण केंद्र वैक्सीनेशन सेंटर पर ही पंजीकरण करवाकर भी टीका लगवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना और अपने परिजनों का टीकाकरण कराए। सभी सरकारी अस्पतालों मे रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन टीकाकरण किया जाना है। सभी छुट्टियां निरस्त कर दी गई है।
कार्यक्रम के दौरान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर, चिकित्सा अधीक्षक डा.आकाश सिंह,बीपीएम प्रेम कुमार, हरजीत सिंह, नवीन कुमार, बीसीपीएम भगेश्वर व टीककर्मी मौजूद रहे।
--------------
टीकाकरण जरूर कराएं
-53 वर्षीय आलोक कुमार व 46 के लेखराज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर पर कोरोना का पहला टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। कोरोना की डोज लेने के पश्चात उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। वह बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि समुदाय में फैली भ्रांतियों पर विश्वास न करें। अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर कराएं।
-------------
कोई परेशानी न हुई
-आदर्श रेखा ने बताया कि आज उनको बिरला अस्पताल पर कोरोना का पहला टीका लगा है। उनको कोई परेशानी नहीं हुई, वह बिल्कुल ठीक हैं। लोगों से आग्रह किया है कि अपनी बारी आने पर टीकाकरण ज़रूर कराएं।
---------
टीका लगवाकर कोरोना से सुरक्षित बनाएं
-हरी सिंह ने आज कोरोना का पहला टीका लगवाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है और सभी से अपील की है कि कोरोना टीकाकरण जरूर कराएं, खुद को कोरोना से सुरक्षित बनाएं।

Post a Comment