फिरोजाबाद :–
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार.2022 के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जनवरी 2022 तक पोर्टल www.awards.gov.inपर किया जा सकता है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने बताया कि नारी शक्ति पुरस्कार.2022 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को दिया जाएगा। इस प्रकार के पुरस्कार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने को मान्यता देते हैं।
उन्होंने बताया कि नारी शक्ति पुरस्कार समाज में महिलाओं की स्थिति को सदृढ बनाने के उद्देश्य से महिलाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं साथ ही यह विजेताओं के संगठन का अनुकरण करने के लिये प्रेरित करेंगे।
डीपीओ ने बताया कि पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की घोषणा 20 फरवरी तक की जाएगी औक पुरस्कार 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किये जाएंगे।
नामांकन की पात्रता के मानदण्डः-
1-सभी व्यक्ति और संस्थान नामांकन करा सकते हैं।
2- वैयक्तिक श्रेणी के मामले में पुरस्कार वर्ष के 01 जुलाई को पुरस्कार प्राप्त कर्ता की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिये।
3-यदि आवेदक कोई संस्था है तो उसे सम्बन्धित क्षेत्र में कम से कम 05 वर्ष का कार्य करने का अनुभव होना चाहिये।
4-आवेदक ने इससे पूर्व ‘‘नारी शक्ति पुरस्कार‘‘ प्राप्त न किया हो।
5-पुरस्कार महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक सशक्तिकरण या इससे सम्बन्धित अथवा अनुषंगिक क्षेत्रों में वरीयतः असाधारण परिस्थियों में किये गये उत्कर्ष कार्याे के लिये व्यक्तियों/समूहों/ संगठनों/गैर-सरकारी संगठनों आदि को दिये जा सकते हैं।
- नारी शक्ति पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों/समूहों/गैर-सरकारी संगठनों/संस्थानांे आदि को प्रदान किये जा सकते हैं जिन्होंने महिलाओं को निर्णयकारी भूमिका निभाने के लिये प्रोत्साहित किया हो।
- पारंपरिक और गैर पारंपरिक क्षेत्रो में महिलाओं को कौशल विकास के लिये प्रोत्साहित किया हो।
- ग्रामीण महिलाओं के लिये मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था हेतु कार्य किया हो।
- महिलाओं को विज्ञान और प्रौद्यौगिकी, खेल, कला, संस्कृति आदि जैसे गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में और सुरक्षा एवं संरक्षा, स्वास्थ्य एवं सेहत, शिक्षा, कौशल विकास, महिलाओं का आदर एवं सम्मान आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बढ़ावा दिया हो।
Post a Comment