कोरोना को मात देकर फिर से सेवा में जुटे डॉ. शोएब अंसारी

अलीगढ़ :–


-सीएमओ कार्यालय में तैनात कोरोना के प्रति पांच लोग हुए थे, कोरोना संक्रमित

-ड्यूटी के दौरान कोविड पॉजिटिव हो गए थे : जिला डाटा प्रबंधक

कोविड के कहर के बीच अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी डटे हुए हैं। कर्मचारी तो ऐसे भी हैं जो कोरोना का शिकार हुए लेकिन बीमारी को मात देते ही फिर से ड्यूटी पर लौट आए। वहीं जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शोएब अंसारी ऐसे भी हैं जो घर-परिवार से कई किमी दूर रहकर भी इस जंग को लड़ रहे हैं। 

इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि सीएमओ कार्यालय में पांच लोग संक्रमित हुए थे। इसमें जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शोएब अंसारी, जिला डाटा प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार व डाटा ऑपरेटर रमजानी एवं नीतू कोविड से जंग जीतकर अब वह स्वस्थ हैं। उनके ड्यूटी पर लौट आने से स्टाफ को काफी लाभ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अकबर खान अभी भी कोविड से जंग लड़ रहे हैं। उन्हें होम आइसोलेशन होना पड़ा है।

सीएमओ ने सभी लोगों से अपील की है, अगर कोई व्यक्ति कोविड जांच हेतु कोरोना संक्रमित हो, तो वह तीन से सात दिन तक होम आइसोलेशन में रहकर सभी कोविड के नियमों का पालन करके तभी कोरोना से जंग जीत हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि मास्क लगाएं। दो गज की दूरी बनाए रखें, क्योंकि कोविड की दोनों डोज लेना बेहद बहुत जरूरी है। इसलिए खुद व अपने परिवार को भी सुरक्षित करें और दूसरो को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रति जागरूक करें।

 32 वर्षीय डॉ. शोएब अंसारी सीएमओ कार्यालय में तैनात जिला महामारी रोग विशेषज्ञ पद पर हैं । डॉ. शोएब अंसारी बताते हैं कि ऑफिस में ड्यूटी के दौरान ही उनके साथी डाटा ऑपरेटर रमजानी और नीतू भी कोरोना पॉजिटिव थे इसलिए उन्होंने भी अपनी कोविड "आरटी पीसीआर" जांच कराई और तो रिपोर्ट पॉजिटिव थी। 

डॉ. शोएब अंसारी ने होम आइसोलेशन में रहकर ही कोरोना को मात दी। उनका कहना है कि उन्होंने होम आइसोलेशन के सभी नियमों का पालन किया। चौथे दिन बाद कोविड जाँच कराई तो इस बार रिपोर्ट नेगेटिव थी और ठीक होने के तीन दिन बाद ही दोबारा ड्यूटी ज्वाइन की। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें उनके परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग मिला, उनके रिश्तेदार, घर वाले लगातार फोन कॉल के ज़रिये उनकी खैरियत लेते रहे और उनकी हिम्मत बंधाते रहे। कोरोना से जंग जीतकर अब वह कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक भी कर रहे हैं और सभी लोगो से उन्होंने अपील की है कि कोरोना वैक्सीन ज़रूर लगवाएं। डॉ. शोएब अंसारी ड्यूटी से घर लौट कर वह सबसे पहले अपना हाथ धोते हैं और नहा-धोकर कपड़े मास्क सब धोकर परिवार से मिलते हैं । वह जन समुदाय में भी कोरोना के बचाव के सन्देश दे रहें हैं कि मास्क का उपयोग करें। कम से कम बाहर जाएं। सेनिटाइज़र का उपयोग करें। हाथों को समय समय पर साबुन पानी से धोएं। शारीरिक दूरी बनाए रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

 वहीं सीएमओ कार्यालय में तैनात जिला डाटा प्रबंधक अलीगढ़ के रहने वाले निवासी हैं। 42 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार को ड्यूटी के दौरान कोविड-19 का संक्रमण हो गया था, जिससे उन्हें आइसोलेट होना पड़ा। पुष्पेंद्र कुमार ने फिर भी हार नहीं मानी और अपनी हिम्मत और जज्बे से कोरोना को मात देकर जंग जीत हासिल की। अब वह दोबारा से अपनी ड्यूटी ज्वाइन करके सीएमओ कार्यालय में अपना पद व अपने काम को अच्छे से संभाला है। करने में जुट गयीं हैं। पुष्पेंद्र बताते हैं कि सीएमओ कार्यालय में अपनी ड्यूटी के दौरान ही उनको सर्दी, बुखार, ज़ुकाम  व ख़ासी आदि की शिकायत हुई। इस पर उन्होंने तुरंत अपनी कोविड की जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद वह कोरोना संक्रमित पाए गए। जिस पर उन्होंने घर पर रहकर ही कोरोना को मात देने की ठानी। उनके घर में अलग रूम, टॉयलेट बाथरूम की सुविधा थी। उन्होंने होम आइसोलेशन के दौरान नीम काढ़ा आदि जैसी दवाओं का सेवन कर उपचार किया। इस दौरान वह किसी से भी नहीं मिले और होम आइसोलेशन में रहकर उन्होंने कोरोना को मात दी। पांच दिन होम आइसोलेशन में रहने के बाद उनकी दोबारा जांच कराई गई। इस बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। अब वह कोरोना से मुक्त हैं। पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को कोविड पॉजिटिव हुआ था उसी के दौरान मुझे होम आइसोलेट होना पड़ा। और 12 जनवरी को दोबारा अपनी ड्यूटी ज्वाइन की। छ: दिन में उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन करके एक बेमिसाल पैदा की है। अब वह पूरी तरह स्वास्थ्य हैं और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप व मोबाइल के माध्यम से कोरोना के बढ़ते प्रकोप की जानकारी मिलती रहती थी। इसी को लेकर वह चिंतित रहते थे और वह प्रतिदिन सोचते थे कि स्वास्थ्य लाभ मिलते ही अपनी ड्यूटी पर जाकर कोरोना से छिड़ी जंग में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिलते ही पुष्पेंद्र कुमार बुधवार को अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गए।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post