108 व 102 एम्बुलेंस नि:शुल्क सेवाएं पहुंचाने के लिए आशाओं को दी ट्रेनिंग


कासगंज :–

-ग्रामीण क्षेत्रों में एम्बुलेंस सेवाओं के लिए आशाएं करेंगी  जागरूक : डॉ. आकाश सिंह

-डिलेवरी, खुशहाल परिवार दिवस, नसबन्दी व एचआरपी डे पर लाभार्थियों को मिल सके लाभ 

जिले में एंबुलेंस की सेवा को ज़्यादा से ज़्यादा जन - जन तक पहुंचाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर पर जिला एम्बुलेंस प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पाण्डेय, जिला प्रभारी कमल पराशर व जिला प्रभारी विक्रांत ने आशाओं को ट्रेनिंग दी। इसके साथ ही उन्होंने एम्बुलेंस के प्रति आशाओं को जागरूक भी किया। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग में कुछ खास बिंदुओं पर आशाओं के साथ चर्चा कजिससे कि मरीजों को 108  व 102 एंबुलेंस सेवा आसानी से उपलब्ध हो सके।

 प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पाण्डेय ने आशाओं को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को एंबुलेंस सेवा से  अस्पताल तक पहुंचाने के लिए समुदाय को जागरूक करें | जिससे कि  ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा का नि:शुल्क लाभ मिल सके।

जिला प्रभारी कमल पराशर ने बताया कि 102 व 108 सेवा ईएमटी की ओर से प्रत्येक ब्लाक के सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  व जिला अस्पताल पर एक, एक हेल्प डेस्क बनाया गया है। इससे आशा से सीधे बात करके मरीजों को निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। डिलेवरी, खुशहाल परिवार दिवस व नसबंदी शिविर, एचआरपी डे पर भी ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को एंबुलेंस सेवा का नि:शुल्क लाभ मिल सकेगा।

ट्रेनिंग के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह, बीपीएम सुनील कुमार, बीसीपीएम भवानी शंकर, एम्बुलेंस प्रोग्राम मेनेजर अभिषेक पाण्डेय, जिला प्रभारी  कमल पराशर, जिला प्रभारी विक्रांत व आशाएं मौजूद रहीं |

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post