मथुरा :–
-एनसीडी सेल में मनाया गया विश्व कैंसर दिवस
जिला अस्पताल के एनसीडी सेल में शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस अवसर कैंसर रोग से बचाव और उसके उपचार के लिए जागरुक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि हर वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस बार भी जनपद स्तर पर इसके लिए विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार की विश्व कैंसर दिवस की थीम क्लोज द केयर गैप रखा गया है। उन्होंने बताया कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता बहुत जरुरी है। इससे बचाव के लिए इसके विभिन्न कारण और लक्षणों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। कैंसर के कई प्रकार ऐसे होते हैं, जिनमें बहुत देर में पता चलता है जिससे इलाज में देरी होती है। उन्होंने बताया कि इसके प्रति जागरूकता बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।
जिला अस्पताल के सीएमएस ने डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू से परहेज करना चाहिए। तंबाकू का किसी भी तरह से सेवन कैंसर का कारक बनता है।
कार्यक्रम में एनसीडी सेल के नोडल अधिकारी डॉ. ए के चौधरी ,डा अमन ,एफ एल सी दिव्या चौहान ,गौरव कुमार |सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
कैंसर के लक्षण
• स्तन या शरीर के किसी अन्य भाग में कड़ापन या गांठ।
• एक नया तिल या मौजूदा तिल में परिवर्तन।
• कोई ख़राश जो ठीक नहीं हो पाती।
• स्वर बैठना या खाँसीका बने रहना ।
• खाने के बाद असुविधा महसूस करना।
• निगलने में कठिनाई होना।
• वजन में बिना किसी कारण के वृद्धि या कमी।
• असामान्य रक्तस्राव या डिस्चार्ज।
• कमजोर लगना या बहुत थकावट महसूस करना।
कैंसर होने के खतरे को कम करने के तरीके
• तंबाकू उत्पादों का प्रयोग न करें।
• कम वसा वाला भोजन करें तथा सब्जी, फलों और समूचे अनाजों का उपयोग अधिक करें।
• नियमित व्यायाम करें।
क्यों मनाया जाता है दिवस ?
अंतर्राष्ट्रीय कैंसर संघ ने वर्ष 1933 में जिनेवा में पहली बार विश्व कैंसर दिवस मनाया। इसके बाद इस बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हर साल चार फरवरी को ‘विश्व कैंसर दिवस’ मनाने का निर्णय लिया। इसका उदेश्य यह था कि इस दिन कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक कर इस बीमारी से अधिकाधिक लोगों को बचाया जा सके।
Post a Comment