सदर विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा नई 108 एंबुलेंस को दिखाई गई हरी झंडी


कासगंज:–

 जनपद को सरकार द्वारा 9 पुरानी 108 एंबुलेंस पर नई 9 108 एंबुलेंस देने की स्वीकृति मिल चुकी थी जिसमें मंगलवार को 5 नई 108 एंबुलेंस मिल चुकी है, कुल आठ एंबुलेंस अब तक नई जिले में आ चुकी है जिसमें आज पांच  108 एंबुलेंस का कलेक्ट्रेड पर जिला विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत/ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस का शुभारंभ किया।

प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 9 पुरानी 108 एंबुलेंस थी, जो लाइफ ओवर हो चुकी थी और उनकी जगह पर 9 नई 108 एंबुलेंस मिलने की स्वीकृति मिल चुकी थी इनमें से 8 नई 108 एंबुलेंस जिले में आ चुकी हैं, आने वाले  कुछ दिनों में बची एक एंबुलेंस भी आ जाएंगी, जिसका लक्ष्य जरूरतमंद मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए है।

कार्यक्रम के मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार, उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ.अविनाश कुमार 108/102 प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडेय एवं जिला प्रभारी कमल पराशर एवं विक्रांत एवं  हेल्प डेस्क संजीव और एंबुलेंस के ईएमटी पायलट मौजूद थे।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post