तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय नसबंदी शिविर आज से

अलीगढ़ :–


- सीएचसी टप्पल में पुरुष व महिला नसबंदी के लिए लगेगें शिविर 

जनसंख्या स्थिरीकरण व मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग का परिवार नियोजन कार्यक्रमों पर खास जोर है। इसी क्रम में परिवार नियोजन सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए जनपद में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल पर 16 जून से 18 जून तक पुरुष व महिला नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से महिलाओं और पुरुषों को नसबंदी की सेवा दी जाएंगी।

सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल पर सुबह दस बजे से शिविर की शुरुआत होगी। विभाग की ओर से इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गयी हैं। सीएमओ कार्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। शिविर में पहुंचने वालों को आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी के सहयोग से नसबंदी के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ खान चंद का कहना है कि सीएचसी टप्पल में नसबंदी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नसबंदी के लिए टीम को गठित कर दिया गया है। इसकी सूचना टप्पल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इनमें महिलाओं की स्वैच्छिक नसबंदी तो होगी ही, पुरुषों को भी जागरूक करते हुए केंद्र तक लाया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं व संगिनी घर घर जाकर गांव-गांव के लक्षित दंपतियों से संपर्क स्थापित कर रही हैं। नसबंदी वाली टीम में सर्जन के साथ एक महिला डाक्टर होंगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी को नसबंदी कार्यक्रम को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपीटीएसयू के वरिष्ठ परिवार नियोजन विशेषज्ञ महरोज तस्लीम सिद्दीकी ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए जिले में नसबंदी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि नसबंदी की सेवा प्राप्त करने के लिए आगे आएं।

-------

लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति राशि:

महिला नसबंदी पर प्रोत्साहन राशि के रूप में दो हजार रुपए, प्रसव पश्चात महिला नसबंदी पर तीन हजार रुपए, पुरुष नसबंदी पर तीन हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। आशा को महिला नसबंदी कराने पर 300 रुपए व पुरुष नसबंदी कराने पर 400 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post