एम्बुलेंस में फिर से गूंजी किलकारी, एम्बुलेंस कर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव

कासगंज :–


कासगंज मोहनपूरा  की एम्बुलेंस में माँ मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म 

जनपद में एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा महत्तव पूर्ण भूमिका निभाई जा रही है|  आज एमबुलेंस कर्मियों द्वारा एम्वुलेंस में फिर से एक लक्ष्मी  की किलकारी गूंजी |

कासगंज के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे ने बताया कि 108 एम्बुलेंस नम्बर UP32EG4846 में कासगंज के गाँव ऐठपूरा   की मुस्कान   पति प्रेम सिंह शनिवार   दिन  13:40 बजे पर एक बेटी को जन्म दिया |


 इएमटी मुनिन्द कुमार और एम्बुलेंस चालक सतीश चंद्र ने बताया कि जब मुस्कान को प्रसव पीड़ा हुई तो उनके पास 108नम्बर पर दिन 13:11बजे फोन आया उसके कुछ देर में एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई प्रसव पीड़ा ज्यादा होने से इएमटी मुनिन्द कुमार चालक सतीश चंद्र व आशा पिंकी देवी की मदद से  सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया |

इसके बाद पि एच सी नदरयी में लाकर भर्ती कराया 

डॉ रिकी ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है |नर्स स्टाफ ने ई म टी पायलट की प्रशंसा की

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post