छोटा परिवार - सुखी परिवार की सोच को साकार कर रहा अंतरा

मथुरा :–


- शादी के दो साल बाद ही बनायें बच्चे की योजना, दो बच्चों के जन्म में तीन साल का अंतर रखें 

- तिमाही अंतरा इंजेक्शन इसमें साबित हो रहा कारगर, इसके प्रत्येक डोज पर 100 रुपए देने का भी प्रावधान

तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन‘अंतरा’ ने हजारों दंपत्तियो की मुश्किल को आसान किया है। परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों में तिमाही इंजेक्शन अंतरा को लाभार्थियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा  है। मथुरा में वित्तीय वर्ष  2020-21 में 4233 अंतरा इंजेक्शन लगाए गए थे एवं 2021- 22 में  10733 अंतरा इंजेक्शन की सेवा दी गई है । मिशन परिवार विकास में आने के कारण एक अप्रैल 2017 के बाद से सरकार द्वारा अंतरा  इंजेक्शन लगवाने पर प्रत्येक लाभार्थी महिला को 100 रुपये प्रति डोज देने का प्रावधान भी शुरू किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन को जनपद के सभी नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर लगवाया जा सकता है।  इस तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन को लगवाने पर लाभार्थी महिला एवं लगवाने हेतु प्रेरित करने वाले को 100 रुपये प्रति डोज देने का प्रावधान है।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मुनीश पौरूष ने बताया कि दंपति के बीच समझदारी बढाने और मां-बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण के लिए आवश्यक है कि शादी के दो साल बाद ही पहले बच्चे की योजना बनायी जाए।इसके अलावा दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर रखा जाए ।  इसके लिए तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा बेहतर विकल्प है। इसकी डोज प्रत्येक तीन माह में एक बार लेनी होती है। अंतरा इंजेक्शन की पहली डोज चिकित्सक या कम्युनिटी हेल्फ ऑफिसर (सीएचओ) द्वारा लाभार्थी की स्क्रीनिंग होने के बाद ही प्रशिक्षित एएनएम या स्टॉफ नर्स द्वारा लगाई जाती है।

गांव परखम ब्लॉक फरह निवासी सीता ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं अब वह बच्चा नहीं चाहती हैं एवं नसबंदी नहीं कराना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की आशा द्वारा बताए गए अंतरा इंजेक्शन लगवाना शुरू किया। अब तक वह नौ इंजेक्शन लगवा चुकी हैं। उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं हुई है। वह अब खुशहाली का जीवन व्यतीत कर रही हैं और अपने बच्चे का बेहतर पालन-पोषण कर रही हैं।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post