एम्बुलेंस में फिर से गूंजी किलकारी, एम्बुलेंस कर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव

कासगंज :–


कासगंज   की एम्बुलेंस में  सर्वेश   ने लड़की  को  जन्म दिया

जनपद में एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा महत्तव पूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। आज एमबुलेंस कर्मियों द्वारा एम्वुलेंस में फिर से लड़की की किलकारी गूंजी।

कासगंज के जिला प्रभारी कमल पाराशर ने बताया कि 102एम्बुलेंस नम्बर UP41G2643 में  कासगंज क़े   गाँव नगला शीताबी की सर्वेश पति निरंजन  ने   शनिवार को 04:05am बजे पर  लड़की को जन्म दिया।

 इएमटी रामसेवक और एम्बुलेंस पायलेट सुधीर कुमार ने बताया कि जब  सर्वेश को प्रसव पीड़ा हुई तो उनके पास 102 नम्बर पर सुबह03:45am बजे फोन आया उसके कुछ देर में एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई प्रसव पीड़ा ज्यादा होने से इएमटी रामसेवक पायलेट सुधीर कुमार ने अपनी सूझ बूझ  सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया |

इसके बाद जिला अस्पताल कासगंज मे लाकर भर्ती कराया 

डॉ मैम प्रमिला ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है |

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post