महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए किया प्रेरित, ग्राम तिम्बरपुर में ‘आसमां है आगे’ कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित

कासगंज :–


जिले के विकास खण्ड सोरों आंगनवाड़ी केंद्र तिम्बरपुर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत ’’आसमां है आगे’’ कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी अजयपाल, महिला कल्याण अधिकारी रितु द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किशोरियों तथा महिलाओं को डिजिटल शिक्षा तथा स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा की गई व उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया।

महिला शक्ति केंद्र जिला समन्वयक रूचि यादव ने उपस्थित छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 आदि की जानकारी देकर जागरुक किया गया, साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण एवं उनमें सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु आत्मारक्षा के के लिए प्रेरित किया।

 उन्होंने बताया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित महिला सुरक्षा व उप्र पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं हेतु चलाये जा रहे टोल फ्री नम्बरों पर बेझिझक कॉल कर अपनी समस्या बता सकती हैं। इस पहल से उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाने एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया। पुलिस टीम ने इस मुहिम के तहत छात्राओं को बताया कि सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता हेतु एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है। सभी छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने और शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता मनीशा पाठक, वन स्टॉप सेंटर स्टॉफ नर्स श्रीमती रश्मिपाल व लाभार्थी मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post