कासगंज
जनपद कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा ने रक्षाबन्धन के त्योहार को एक अनोखे अंदाज में मनाया।उनके इस अंदाज की जनपद की जनता ने बहुत ही सराहनीय कार्य बताते हुए प्रशंशा की।
जनपद में रक्षाबंधन के पर्व पर बहनो की जान की सुरक्षा हेतु जनपद में राह चलती बहनों को मास्क का वितरण कर मास्क का उपयोग करने व कोबिड - १९ से बचने के उपाय बताए।
वही करीब १५ दिन पहले जनपद के गांव होडिलपुर में एक ही परिवार के चार लोगो की हत्या हो जाने से परिवार में गमगीन माहौल था और एकाएक जनपद के ए एस पी मृतकों के घर पहुंचे और सभी को ढांढस बंधाया व मृतक की बहन से राखी बंधवाकर एक नई पहल के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
वही अपने विभागीय कर्मचारियों अधिकारियों के साथ भी राखी बंधवा कर अपने विभागीय लोगों व जनता को जागरूक करने की एक अच्छी व नई पहल एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने की,
पुलिस चौकी सोरों गेट पर महिलाओं को मास्क वितरित किये व एस आई इंदु वर्मा से राखी बंधवाई।
Post a Comment