कासगंज : -
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अन्तर्गत सोमवार को श्रीमती शारदादेवी जौहरी डिग्री काॅलेज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सामूहिक गान, नृत्य एवं नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से मतदान के महत्व को बताया और मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
जनपद नोडल प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर डाॅ. कंचन सरन ने कहा कि कहा कि मतदान का बढ़ा हुआ प्रतिशत लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है। भारत एक बड़ा और मजबूत लोकतांत्रिक देश है। सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए, जिससे एक स्वच्छ और बेहतर सरकार का निर्माण हो सकें।
एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। युवाओं को मतदान मंे सहभागिता अवश्य करना चाहिए। वहीं मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें। जिला विद्यालय निरीक्षक रवेंद्र कुमार ने कहा कि मतदान के प्रति स्वयं जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। नगर पालिका चेयरमैन रजनी साहू ने भी छात्राओं को मतदान का महत्व बताया।
छात्राओं ने मतदान करो करो सामूहिक गीत का गायन किया, वहीं मतदान की उपयोगिता पर नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुत किया। जिसे सभी ने सराहा। वहीं अन्य जागरूकता परक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। प्रधानाचार्य मंगला तलेगांवकर ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में स्वीप की शपथ दिलाई गई। संचालन रिचा माहेश्वरी ने किया।
इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार, समन्व्यक जिला विज्ञान क्लबध्जिला प्रभारी स्वीप जयन्त कुमार गुप्ता, भावना टिम्बल, जिला निवार्चन कार्यालय प्रशासनिक अधिकारी मनोज गुप्ता, पल्लवी गहलौत, प्रवीना यादव, आलोक कुमार दुबे एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Post a Comment