21 स्वास्थ्य इकाईयों पर1621 लोगों का हुआ कोविड-19 का वैक्सीनेशन

कासगंज :

सभी केंद्रों पर एक-एक सत्र में 45 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण कराया गया।

-कोविड-19 की दूसरी लहर से बचने को आधार कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचे लोगों ने कराया टीकाकरण।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.अंजुश सिंह ने कहा-टीकाकरण के बाद भी कोरोना के नियमों का करते रहें पालन।


जिले में 45 वर्ष की उम्र से अधिक आयु वर्ग के लोगों को गुरुवार को कोविड-19 के टीका से1113 लोगों प्रतिरक्षित किया गया है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनिल कुमार ने बताया कि कासगंज में को-वैक्सीन व कोविडशील्ड दोनों तरह की वैक्सीन लगाई जा रही हैं। को-वेक्सीन का दूसरा टीका 29 दिन बाद लगाया जाना जरूरी है, जबकि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 42 से 56 दिन के अंदर जरूरी है। पहले टीका के समय ही टीका लगवाने वाले व्यक्ति को दूसरी टीके की जानकारी व तिथि अवगत कराई गई है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद के 21केंद्रों पर एक-एक सत्र आयोजित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर मोहनपुरा, बिड़ला अस्पताल , पवसरा, ढोलना, तवालपुर मे कौवेक्सीन लगाई गई। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविडशील्ड वैक्सीन लगाई गई।  

मिशन अस्पताल, कलावती अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों,नमेनी सोरों,  स्वास्थ्य केंद्र साहवर, बाजनगर साहबर, पटियाली,दरियावगंज पटियाली, अमापुर, सेलई अमापुर,गंजडुंडवारा,म्याऊं गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, पवालदेरा सिढ़पुरा पर टीकाकरण किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.अंजुश सिंह ने बताया कि आज 45 वर्ष के ऊ पर व्यक्तियों का 3050 लक्ष्य था। जिनमे से1621व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों का दो टीके लग चुके हैं, उनमें इस बीमारी की आशंका या इससे ग्रस्त होने की अवधि बहुत ही कम है। ज़्यादातर लोग जानते हैं कि कोविड-19 की दूसरी लहर बहुत ही अधिक खतरनाक है। ऐसे में माना जा रहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

डा.अंजुश सिंह ने कहा है लोग आसपास के सरकारी अस्पताल व प्राइवेट अस्पताल मिशन व कलावती सीधे पहुंचें। वहां आपसे आधार कार्ड नंबर व मोबाइल नंबर नोट कर आपको टीका लगा दिया जाएगा। दूूसरी डोज की तिथि अवगत करा दी जाएगी।  सरकारी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में नि:शुल्क टीका लगवाए जा रहे हैं। जबकि प्राइवेट कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में 250 रुपये लेकर टीका लगाए जा रहे हैं। सभी केंद्रों पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ आकाश सिंह,  नवीन कुमार, बीपीएम प्रेम कुमार हरजीत सिंह मौजूद रहे।

----

टीका लगवाने के बाद भी को कोरोना के नियमों का करें पालन 

-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.अंजुश सिंह ने बताया कि टीका लगने के बाद भी कोरोना प्राय: उन लोगों के हो रहा है जो मास्क, हैंड सैनिटाइज व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे। ऐसे लोगों को कोरोना गंभीर स्थिति में नहीं मिल रहा है। उन्हें खांसी जुकाम की ही शिकायत मिल रही है। अत: टीका लगने के बाद भी मास्क सैनीटाइज़र व साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। 

------------

क्या कहते हैं वैक्सीनेशन कराने वाले लोग

-राज कुमारी व वीरेंद्र पाल ने आज विरला अस्पताल पर कोरोना का पहला टीका लगवाया है। उन्होंने बताया कि उनको कोई परेशानी नहीं है। टीका लगे हुए काफी समय हो चुका है वे बिल्कुल स्वस्थ हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं।

कविता देवी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पर कोरोना का पहला  टीका लगा है। उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है और वह सभी से अपील करते हैं कि अपना टीकाकरण जरूर कराएं।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post