कासगंज :
अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ अविनाश कुमार व उप चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल सारस्वत ने बिड़ला अस्पताल पर किया निरीक्षण।
कोविड-19 की दूसरी लहर से बचने को आधार कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचे लोग कराया टीकाकरण।
जिले में 45 वर्ष की उम्र से अधिक आयु वर्ग के लोगों को गुरुवार को कोविड-19 के टीका से प्रतिरक्षित किया गया है।अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ अविनाश कुमार व उप चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल सारस्वत ने बिड़ला अस्पताल जाकर निरीक्षण किया। यहां सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि कासगंज में कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों तरह की वैक्सीन लगायी जा रही हैं। कोवेक्सीन का दूसरा टीका 29 दिन बाद लगाया जाना जरूरी है जबकि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 42 से 56 दिन के अंदर जरूरी है। पहले टीका के समय ही टीका लगवाने वाले व्यक्ति को दूसरी टीके की जानकारी व तिथि अवगत कराई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी केंद्रों पर जिला अस्पताल मामो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर, मिशन अस्पताल, कलावती अस्पताल, बिड़ला अस्पताल, पवसरा, मोहनपुरा, ढोलना, तवालपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों, स्वास्थ्य केंद्र सहावर, पटियाली, अमापुर, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, पर टीकाकरण किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंजुश सिंह ने बताया कि आज 45 वर्ष के ऊपर व्यक्तियों का1920लक्ष्य था जिनमे से1113 व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया गया| उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों का दो टीके लग चुके हैं, उनमें इस बीमारी की आशंका या इससे ग्रस्त होने की अवधि बहुत ही कम है।
ज़्यादातर लोग जानते हैं कि कोविड-19 की दूसरी लहर बहुत ही अधिक खतरनाक है। ऐसे में माना जा रहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक हो सकती है।
डॉ अंजुश सिंह ने कहा है कि लोग आसपास के सरकारी अस्पताल व प्राइवेट अस्पताल मिशन व कलावती सीधे पहुंचें। वहां आपसे आधार कार्ड नंबर व मोबाइल नंबर नोट कर आपको टीका लगा दिया जाएगा व दूसरी डोज की तिथि अवगत करा दी जाएगी। सरकारी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में निःशुल्क टीका लगवाए जा रहे हैं जबकि प्राइवेट कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में 250 रुपये लेकर टीका लगाए जा रहे हैं। सभी केंद्रों पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
----
टीका लगवाने के बाद भी कोरोना के नियमों का करें पालन~
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंजुश सिंह ने बताया कि टीका लगने के बाद भी कोरोना प्रायः उन लोगों के हो रहा है जो मास्क, हैंड सैनिटाइज व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे। ऐसे लोगों को कोरोना गंभीर स्थिति में नहीं मिल रहा है। उन्हें खांसी जुकाम की ही शिकायत मिल रही है ।अतः टीका लगने के बाद भी मास्क सैनीटाइज़र व साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें।
60 वर्षीय गुलाब सिंह व उनकी पत्नी पुष्पा देवी 49 वर्ष ने आज विरला अस्पताल पर कोरोना का पहला टीका लगवाया है उन्होंने बताया कि उनको कोई परेशानी नहीं है टीका लगे हुए काफी समय हो चुका है वे बिल्कुल स्वस्थ हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं।
अनिल कुमार 49 वर्ष गली बोहरान निवासी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर पर उनको कोरोना का पहला टीका लगा है उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है और वे सभी से अपील करते हैं कि अपना टीकाकरण ज़रूर कराएं।

Post a Comment