कासगंज :
कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए टीकाकरण के साथ-साथ मास्क, सैनिटाइज़र व सामाजिक दूरी का करें पालन - जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
जनपद में चौथे चरण में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। मंगलवार को 42 स्थानों पर टीकाकरण किया गया |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को 5800 लोगो के टीका लगाने की सीमा निर्धारित की गई थी। टीकाकरण की गाड़ी को तेज रफ्तार से दौड़ी। यह टीकाकरण 39 केंद्रों पर 4, 422 लोगों ने टीका लगवाया । लोग टीकाकरण को लेकर उत्साहित दिखे। टीका लगवाने के लिए लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन कोविन पोर्टल 2.0 पर अपना रजिस्ट्रेशन करके लाभार्थी इच्छुक दिनांक के लिए टीकाकरण की अपॉइंटमेंट ले सकता है। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र पर भी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंजुश सिंह ने बताया कि जनपद में 6 अप्रैल को भी 42 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इन टीकाकरण केंद्रों में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भी शामिल है।उन्होंने बताया कि सभी टीकाकरण केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति ( आधार कार्ड के साथ आने वाले या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले) व कोरोना की दूसरी डोज वाले व्यक्ति जिला अस्पताल मामो पर अपना टीकाकरण करवा सकते हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंजुश सिंह ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कोरोना की दूसरी लहर से खुद को व समाज को सुरक्षित रखने के लिए 45 वर्ष से ऊपर सभी लोग अपने पास के टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जल्द से जल्द अपना कोरोना टीकाकरण करवा लें | सभी सरकारी कोरोना टीकाकरण केन्द्रों पर यह टीका पूरी तरह नि:शुल्क है | प्राइवेट अस्पताल पर 250 रूपये का शुल्कः देना पड़ेगा |
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंजुश सिंह ने कहा कि कोरोना टीकाकरण के इस अभियान में बीते दिनों 8,280 कराया |मंगलवार 6200 लोगों लक्ष्य रखा गया | 45 वर्ष से ऊपर 6200लोग टीकाकरण कराने आए| डिस्ट्रिक्ट अस्पताल मामो पर4058 लोगों ने टीके की344 दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने कहा कि कोरोना की दोनों डोज़ लेने वाले को कोरोना होने की आशंका कम रहती है टीकाकरण की दोनों डोज़ टाइम से लें और कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए कोरोना के नियमों का पालन करते रहे | मास्क सैनीटाइज़र, सामाजिक दूरी का पालन ज़रूर करें |
42 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा शहर के निजी अस्पतालों में टीकाकरण के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। सरकारी और प्राइवेट केंद्रों पर सुबह से ही टीका लगवाने को लोग कतारबद्ध देखे जा रहे हैं। जिले में 42 केंद्र बनाए गए हैं, जिला अस्पताल मामो, सीएचसी अशोकनगर, बिड़ला अस्पताल, पवसरा, मोहनपुरा, किसरौली, तवालपुर, ढोलना, सेलई, कोंडा, बीनपुर, सूरतपुर, अर्जुन कदीम, अमापुर, म्याऊं, सलावतनगर, नरदौली, मायुंसुर, गंजडुंढ़वरा, थाना दरियावगंज, थाना बदोला, अशोकपुर, लडोली, पटियाली, बाजनगर, लालपुरा, याकूतगंज, साहबर, पवालदेरा, मिजखुरी, उतरना, समौथी, सिढ़पुरा, महमूदपुर, सलेमपुर, मदनपुर, ब्रह्मपुरी, सोरों,जिला जेल पचलाना सोरों, कलावती, मिशन,
-------
कर्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आकाश सिंह,चंद्रिका, यूनिसेफ डीएमसी अनुराग दीक्षित, बीएमसी मुहम्मद रिज़वान व नवीन कुमार मौजूद रहे ।
_______
निवासी मुबारिकपुर माफ़ी 62 वर्षीय राम बेटी कहा कि देश में बनी वैक्सीन को लेकर उन्हें पूरी तरह भरोसा है और उन्हें कोई डर नहीं है ।उन्होंने कहा जनपद में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है इसलिए वैक्सीन लगवा कर ही स्वयं को प्रतिरक्षित किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि जब सरकारी केंद्रों पर निशुल्क टीका लगाया जा रहा है तो क्यों ना अधिक से अधिक लोग अपना टीकाकरण करवाएं।
59 वर्षीय छत्रपाल निवासी महावर आज उन्होंने ढोलना पीएचसी पर कोरोना का पहला टीका लगवाया है उन्होंने कहा उन्हें कोई डर नहीं है | वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है | उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि टीकाकरण ज़रूर कराएं समुदाय मे फैली भ्रांतियों पर विश्वास न करें | कोरोना टीकाकरण कराकर खुद को और देश को सुरक्षित करें |

Post a Comment