अलीगढ़ :
जिले में गर्भवती की निःशुल्क होगी प्रसव पूर्व जांच।
लाभार्थीयो को गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन की भी सेवा की जाएगी प्रदान।
एक बार इंजेक्शन लगवाने पर तीन महीने तक गर्भ से छुट्टि।
परिवार नियोजन साधनों के प्रयोग से ही बचाई जा सकती है हाई रिस्क प्रेग्नेंसी।
जनपद में हर गर्भवती को प्रसव पूर्व जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन शुक्रवार (नौ अप्रैल) को किया जाएगा । गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच बहुत आवश्यक है । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के साथ इस बार परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए अंतराल दिवस भी मनाया जाएगा । जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रायमरी हेल्थ सेंटर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्रो तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेन्टरो पर इसका आयोजन किया जाएगा । इसके लिए शासन की ओर से दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए है ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी.पी सिंह कल्याणी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर विशेष अंतरा दिवस का आयोजन किया जाएगा । इस दौरान गर्भवती के साथ आने वाली लाभार्थियों को त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा की सेवा प्रदान की जाएगी । साथ ही महिलाओं को बताया जाएगा कि वैसे तो अनचाहे गर्भ धारण से बचने के लिए महिलाओं के लिए कई उपाय तलाशे गए हैं । इसमें अंतरा इंजेक्शन से बच्चों में अंतराल रखना ज्यादा आसान है । यह इंजेक्शन तीन माह में एक बार लगेगा जो केवल महिलाओं के लिए प्रयोग होगा ।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर एस.पी सिंह ने बताया कि कोरोना काल में भी परिवार नियोजन की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है । यह इंजेक्शन एक बार लगवाने पर तीन माह तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा मिल सकता है । वर्ष 2020-2021 में लगभग 5600 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाकर परिवार नियोजन में अहम भूमिका निभाई है । अंतराल लगवाने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है । इससे महिलाएं हर सवाल का जवाब घर बैठे ले सकती हैं ।
ऐसे जुड़ सकती है महिलाएं:
टोल फ्री अंतरा केयरलाइन 1800-103-3044 के जरिए महिलाएं इससे आसानी से जुड़ सकती हैं ।अंतरा लगवाने वाली महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं, जिसे वह किसी से भी पूछने से हिचकिचाती हैं । ऐसे में इस टोल फ्री नंबर से बड़ी आसानी से अपने हर सवाल का जवाब घर बैठे ही ले सकती है । टोल फ्री नंबर डायल करने पर अंतरा से जुड़ी हर समस्या की उचित सलाह परामर्शदाता से आसानी से मिल जाती है । अंतरा इंजेक्शन लगवाते ही लाभार्थी केयरलाइन नंबर डायल करके पंजीकरण कराएं ताकि उन्हें समय-समय पर जरूरी सलाह मिलती रहे । सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक इस नंबर पर कॉल की जा सकती है ।
क्या है गर्भनिरोधक इंजेक्शन:
महिलाएं गर्भधारण से बचने के लिए हर तीन माह में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं । इसका नाम डिम्पा इंजेक्शन है डिम्पा का मतलब है डिपो मेट्रो क्सी प्रोजेस्ट्रोन एसीटेट यानी इस इंजेक्शन में हार्मोन प्रोजेस्टेरोन का इस्तेमाल किया जाता है ।
गर्भनिरोधक इंजेक्शन के फायदे:
-इसको गोली की तरह हर रोज लेने की झंझट नहीं है
-इसको इस्तेमाल करने से गर्भ धारण करने का खतरा न के बराबर है
-बच्चा होने के तुरंत बाद भी इसका इस्तेमाल शुरू किया जा सकता है क्योंकि यह इसमें प्रोजेस्ट्रोन होता है
-कुछ लोग गर्भनिरोधक इस्तेमाल को प्राइवेट रखना चाहते हैं, वह इस तरीके को सबसे ज्यादा बेहतर मानते हैं

Post a Comment