कूरेभार / सुलतानपुर - चौरा हों पर खड़े होने वाले डग्गामार वाहन हर समय जाम लगाकर आवागमन में अव्यवस्था फैलाते हैं। डग्गामार वाहन हादसों को दावत भी देते रहते हैं। कूरेभार चौराहे पर जाम लगना आम बात हो गई है । चौरहे के पास अतिक्रमण होने व सवारियों के चक्कर मे टेम्पो बस के खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। कूरेभार से अयोध्या, प्रयागराज , सुल्तानपुर के साथ धनपतगंज ,हलियापुर, पीढ़ी ,फुलौना आदि स्थानों पर वाहनों का आवागमन रहता है।
चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर पुलिस कर्मी की तैनाती तो रहती है, लेकिन यह महज खाना पूर्ति ही होती है। जिससे आए दिन लोगों को जाम की समस्या से। दो चार होना पड़ता है।
उक्त स्थानों पर डग्गामारी कर सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने के फेर में डग्गामार चालक अपने वाहनों को आगे-पीछे करते रहते हैं। जिसके चलते पूरा हाइवे अवरूद्ध हो जाता है। आधे से अधिक मार्ग को डग्गामार वाहन ही घेर लेते हैं। ऐसे में दुपहिया व चौपहिया वाहन निकलने में भारी परेशानी होती है। इन्हीं से जाम की स्थिति बन जाती है। वाहनों की आपाधापी में कभी-कभी सवारिया भी किसी वाहन के सामने आकर चोटिल हो जाती हैं। ऐसे में स्थानीय पुलिस मौन बनी रहती है और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
Post a Comment