कोविड-19 को मात देकर लौटी बहादुर योद्धा अर्चना

कासगंज :–


कोविड-19 को हराकर लेबटेक्नीशियन अर्चना दोबारा अपनी ड्यूटी पर लौट आई हैं। जिला कासगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर पर लैबटेक्नीश्यिन के पद पर हैं ।

लैब टेक्नीशियन अर्चना ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड सैम्पलिंग में ड्यूटी के दौरान ही  उनको थोड़ा परेशानी हुई,  उन्हें बुखार और सांस लेने में परेशानी  होने लगी तभी उन्होंने अपनी कोविड -19 की जाँच सीएचसी अशोकनगर पर कराई, उसके बाद कोविड की जांच हेतु  उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे उन्हें होम आइसोलेशन होना पड़ा। पॉजिटिव के  दौरान वे किसी से मिली नहीं। उन्होंने बताया कि मेरे घर में कमरा और बाथरूम की अलग सुविधा है। वह टीके की दोनों डोज़ ले चुकीं है, इसलिए उन्हे ज़्यादा परेशानी नहीं हुई। अर्चना ने बताया कि उन्हें तीन से सात दिन होम आइसोलेशन में रहने के बाद आठवें दिन उन्होंने फिर से कोरोना की जांच कराई, इस बार रिपोर्ट नेगेटिव थी और नवें दिन वे ड्यूटी पर लौट आईं। अब वह स्वस्थ हैं।

अर्चना कहती है कि कोविड-19 से बचाव के लिये लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम काम कर रही है और इससे बचाव के लिये लगातार प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग कोविड-19 से बचाव के लिये जरूरी प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग अब भी बिना मास्क  के बाहर जा रहें हैं | इसके साथ ही वह नियमों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं। इस पर चिंता जताते हुए वह कहती हैं कि लोगों को खुद  कोविड-19 से बचाव के लिए  जागरुक होना होगा । मास्क लगाएं, कोविड का टीका ज़रूर लगवाएं, खुद को और अपने परिवार को कोरोना से बचाएं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. अनिल कुमार ने बताया कोविड-19 के बढ़ते केस को देखते हुए। अगर कोई व्यक्ति कोविड जांच हेतु कोरोना संक्रमित हो, तो वह तीन से सात दिन तक होम आइसोलेशन में रहकर सभी कोविड के नियमों का पालन करके तभी कोरोना से जंग जीत हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि मास्क लगाएं। दो गज की दूरी बनाए रखें, क्योंकि कोविड की दोनों डोज लेना बेहद बहुत जरूरी है। इसलिए खुद व अपने परिवार को भी सुरक्षित करें और दूसरो को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रति जागरूक करें।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post