चुनाव ड्यूटी में कर्मियों को नहीं सताएगा कोरोना का डर, आयुष किट से कोरोना को देंगे मात


अलीगढ़ :–

-फ्रंटलाइन वर्कर व चुनावकर्मियों को मुफ्त मिली आयुष रक्षा किट : क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 नरेन्द्र कुमार

-1446 कृष्णा अंतरराष्ट्रीय व 1633 विवेकानंद कालेज में बांटी गई आयुष रक्षा किट 

-सीएमओ व डीएमओ द्वारा कालेज का किया गया निरिक्षण

कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है पर इसका प्रभाव चुनाव की तैयारियों पर न पड़े इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है ताकि मतदान के दिन ड्यूटी करने वाले कर्मचारी पूरी तरह फिट रहें। मतदान कर्मियों व चुनाव में लगे अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स व हेल्थ वर्कर्स को कोविड-19 के वायरस से बचाने के लिए उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता 'आयु रक्षा किट' तथा होम आइसोलेटेड व्यक्तियो को अन्य चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ आयुष औषधियों को वितरित किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं । इसी के सम्बन्ध में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 नरेंद्र कुमार ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर व चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को टैनिंग के दौरान ही 28000 ‘आयुष रक्षा किट’ की मांग की है। 

डॉ0 नरेंद्र कुमार ने बताया कि निदेशक आयुर्वेद प्रो एस एन सिंह ने हाल ही में सभी क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में निर्देश दिया है कि सभी फ्रंटलाइन वर्कर व चुनाव ड्यूटी में लगने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को आयुष रक्षा किट प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि आयुष रक्षा किट में शामिल आयुर्वेदिक दवाओं के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ेगी ही साथ ही यह कोरोना के उपचार में भी काफी कारगर है। कोरोना के कारण “होम आइसोलेशन” में रहने वाले मरीजों के लिए भी आयुष रक्षा किट काफी लाभदायक है ।

उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में मतदान कर्मियो को 200 आयुष रक्षा किट पुलिस लाइन/एस.एस.पी पुलिसलाइन व विकास भवन में 2400 आयुष रक्षा किट का वितरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को विभिन्न कार्यालयों में 2600 किट बांटी गई।

इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज त्यागी ने कहा कि वर्तमान कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते हुए संक्रमण के दृष्टिगत हेल्थ वर्कर को भी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए उन्हें आयुष रक्षा किट दी जाएगी, जिसमें शामिल आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन कर फ्रंटलाइन वर्कर व मतदानकर्मी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ायेंगे। आयुष विभाग की ओर से  कृष्णा अंतरराष्ट्रीय व विवेकानंद कालेज में “आयुष रक्षा किट” का निःशुल्क वितरण किया गया। जिले में मंगलवार को कृष्णा अंतरराष्ट्रीय व विवेकानंद कालेज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी व जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने 'आयु रक्षा किट' व कोरोना टीकाकरण के बारे में लोगों को जानकारी अवगत प्रदान कराई। सीएमओ ने बताया कि जनपद में चुनावी इलेक्शन ड्यूटी के दौरान सभी फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर को 'आयु रक्षा किट' प्रदान की जाएगी इससे उन्हें कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना संक्रमण से भी बचाया जा सकेगा।

आयुष रक्षा किट में शामिल सामग्री :

•च्यवनप्राश-80 ग्राम

•आयुष काढा-100 ग्राम

•संशमनी बटी-30 ग्राम

•अणु तेल-10 मिली

इस तरह करें इस्तेमाल:

डॉ0 नरेंद्र कुमार आयुष रक्षा किट में शामिल च्यवनप्राश को एक चम्मच दिन में एक बार लेना चाहिए, जबकि आयुष काढ़ा के तीन ग्राम को 50 मिली ग्राम पानी में उबालने के बाद उसे छानकर सेवन करना चाहिए। संशमनी बटी के दो टेबेलेट दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लेना चाहिए। अणु तेल का दो ड्राप नाक में दो बार डालना चाहिए।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post