एम्बुलेंस में गूंजी बच्ची की किलकारी

कासगंज :–


इएमटी व पायलट के प्रयास से बच्चे और माँ को स्वस्थ बचाया।

जनपद में एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है  एम्बुलेंस में उपचाराधीन और गर्भवती महिलाओ को नि: शुल्क सेवा दे रहे है।

जनपद के जिला प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया 108एम्बुलैंस नम्बर UP 32 BG 9967मे  सोरों ब्लॉक गाँव मिर्जापुर की रजनी पति देवेंद्र ने गुरुबार की शाम 17:11बजे एक बेटा को जन्म दिया आशा और एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा नार्मल डिलवेरी कराई गई और उसके बाद उनको एम्बुलेंस 108ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया उसी गाँव की आशा कर्यकर्ता ने  महिला को प्रसव पूर्व देखभाल के बारे मे बताया साथ ही 108एम्बुलेंस की सेवाओं के बारे मे जानकारी दी।

आशा व एम्बुलेंस कर्मी ई. एम. टी रामनिवास और एम्बुलेंस चालक राजपाल ने बताया, ज़ब अनीता देवी को एम्बुलेंस में प्रसव पीड़ा शुरू हुई तब उन्हें 108नम्बर पर कॉल आया और उसके  थोड़ी देर पश्चात ही एम्बुलेंस घर पहुंच गई प्रसव पीड़ा ज़्यादा होने पर ई.एम. टी रामनिवास और राजपाल की आशा की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराया, उन्होंने बताया कि माँ बेटा दोनों सुरक्षित है और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पर पहुंचाया गया, वहाँ उन्हें 24 घंटे के लिए एडमिट किया है।

एम्बुलेंस कर्मियों का योगदान सराहनीय  है।

बताया गया की एम्बुलेंस कर्मीयों ने उपचारधीनों के साथ साथ गर्भवती महिलाओ को भी अस्पताल पहुंचाया है।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post