डीडीयू व अर्बन पीएचसी बन्ना देवी पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अलीगढ़ :–


-विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर के प्रति लोगों को किया जागरूक, पम्पलेट भी किए वितरित  

-समय पर इलाज न होने से, जानलेवा हो सकता है कैंसर : सीएमओ

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिले भर में इस घातक बीमारी से बचाव के लिए नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्ना देवी पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में विश्व कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी के राजपूत ने किया। इसके साथ ही सीएमओ व डीएमओ द्वारा अर्बन पीएचसी बन्नादेवी पर कोविड बूथ का भी निरीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ब्रजकिशोर मौजूद रहे। 

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के डीडीयू व हरदुआगंज स्वास्थ्य संस्थानों पर नि:शुल्क कैंसर चिकित्सा परामर्श जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से आमजनों को कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया और लोगों को कैंसर के लक्षण, कारण एवं बचाव के लिए विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। ताकि लोग शुरुआती दौर में ही कैंसर की पहचान कर समय पर अपना इलाज शुरू करवा सकें। 

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नीरज त्यागी ने बताया कि आमतौर पर होने वाले कैंसर जैसे गर्भाशय, स्तन एवं मुंह के कैंसर आदि बीमारियों के संभावित कारणों, लक्षणों और उससे बचाव के प्रति जागरूकता का संदेश दिया है। सीएमओ ने कहा जो भी फिजियोलॉजी है और अगर कैंसर का कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो उसकी जांच तुरंत करवाने की ज़रूरत है। अगर थोड़ी सी भी सतर्कता बरती जाए, तो कैंसर के लक्षणों को आसानी से पहचाना जा सकता है।

डॉ नीरज त्यागी का कहना है कि दरअसल, शुरुआती दौर में इलाज शुरू करने से कैंसर से स्थायी निजात मिल सकती है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जिस व्यक्ति में कैंसर के लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें समुचित इलाज के लिए बेहतर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे व्यक्ति को समुचित इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में संपूर्ण क्लीनिक व मोहनलाल गौतम राजकीय महिला चिकित्सालय व जेएन मेडिकल कॉलेज तथा हरदुआगंज सीएचसी समेत अन्य बेहतर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का चयन किया गया है। जहाँ ऐसे मरीजों को समुचित इलाज के लिए भेजा जाएगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके राजपूत ने बताया कि हरदुआगंज सीएचसी में डेंटल यूनिट खुलने से अब ओरल कैंसर के मरीज भी सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इन मरीजों को कैंसर का शुरुआती लक्षण सामने आने से यूनिट के विशेषज्ञों ने मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि कैंसर की रोकथाम करने और जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता जरूरी है। इसलिए इसके बचाव के लिए विभिन्न कारण और लक्षण के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता व अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अकबर खान, वित्तीय सलाहकार डॉ रागिनी सिंह व बन्ना देवी अस्पताल की एएनएम व आशा कार्यकर्ता तथा अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

---------

ध्रूमपान से रहें दूर, चिकित्सा परामर्श का करें पालन : 

नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके राजपूत ने कहा कि पुरुषों में अधिकांश मुँह का कैंसर होता है। जिसका मुख्य कारण है पान, गुटखा, खैनी, सिगरेट समेत अन्य नशीले पदार्थों का अति उपयोग करना। इसलिए कैंसर से बचाव के लिए ध्रूमपान से परहेज करें और चिकित्सा परामर्श का पालन करना जरूरी है। 

--------

कैंसर के लक्षण :  

- मुंह के अंदर या बाहर फोड़ा/जख्म का नहीं भरना 

- मुंह के अंदर या जीभ पर सफेद चकता बलगम, पाखाना, पेशाब या जननांग मार्ग से खून आना

- स्तन में गांठ, स्तन से खून का रिसाव, रजोवृति के बाद रक्तस्राव 

- जननांग मार्ग रिवाज में दुर्गंध

- चमड़े पर तिल या गांठ के आकार में इजाफा

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post