भारतीय मीडिया परिषद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं को महिला गौरव अवार्ड से किया सम्मानित


दिल्ली :–
      अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष पूरे विश्व में आठ मार्च को मनाया जाता है। इसी क्रम में भारत वर्ष में जगह जगह अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया जाता है।
   अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय मीडिया परिषद ने भी देश के अनेकों राज्यों के विभिन्न स्थानों पर छोटे बड़े कार्यक्रम कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। भारतीय मीडिया परिषद के अनेकों पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त कर महिलाओं को सम्मान देने की बात कही।
     भारतीय मीडिया परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अवधेश शर्मा जी के साथ मिस्टर अजीत शर्मा जी आदि ने महिलाओं को महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित कर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post