कासगंज :–
त्वरित न्याय के लिये जनसुनवाई में उपस्थित हों महिलाऐं : प्रोबेशन अधिकारी
जनपद में मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत 25 अप्रैल सुबह 10ःबजे लोक निर्माण विभाग सोरों में महिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह, राज्य महिला आयोग श्रीमती निर्मला दीक्षित जी, द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनायें विषयक जागरूकता शिविर तथा प्रताड़ना, उत्तपीड़न एवं घरेलू हिंसा से परेशानी महिला जनसुनवाई की जाएगी।
प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया 25 अप्रैल सुबह 10ः15 बजे राज्य महिलाअध्यक्ष व राज्य महिला आयोग सदस्य जनपदीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में बैठक करेंगी | प्रोबेशन अधिकारी ने बताया जनपद की ऐसी महिलाऐं जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं, तो त्वरित न्याय हेतु एवं महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हेतु उक्त जागरूकता शिविर तथा जनसुनवाई में अपनी समस्या के विवरण सहित उपस्थित हों।
उन्होंने कहा उसके पश्चात 10ः45 से 1ः30 बजे तक मिशन शक्ति फेज-4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएंगे | उसके पश्चात महिला जनसुनवाई में प्रतिभाग करेंगी, 2 बजे से जिला महिला चिकित्सालय, प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/बाल संरक्षण गृह/बालिका संरक्षण गृह/कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण करेंगी।
Post a Comment