लोक निर्माण विभाग नदरई गेस्ट हाउस में हुई जनसुनवाई, डॉ निर्मला दीक्षित ने महिलाओं की समस्याओं का किया निवारण

कासगंज :–


-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए  शिविर आयोजित

जनपद में लोक निर्वान विभाग नदरई गेट पर राज्य महिला आयोग सदस्या डॉ निर्मला दीक्षित, प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश यादव की अध्य्क्षता में महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति के 4.0 के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

 शिविर में महिला जनसुनवाई की शिविर में महिलाओं तथा बच्चों के प्रति हिंसा से संबंधित विभिन्न कानूनों तथा अन्य प्रावधानों जिनमें कार्यस्थल पर महिलाओं पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, नशे में मारपीट  छेड़ खानी,  बलात्कार, यौन हमला और शोषण यौन दुर्व्यवहार,  एसिड अटैक,  साइबर क्राइम,  सहित अन्य स्थानों पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न तथा शोषण, तस्करी,  बाल विवाह,  भेदभाव बाल श्रम आदि समस्याओं का समाधान किया, जिसमें महिलाओं को उनके हक के बारे में जानकारी दी गई। उक्त जनसुनवाई में उपरोक्त के सम्बन्ध में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, आपसी विवाद के सम्बन्ध में, प्राप्त हुई।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया शिविर में महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व वन स्टॉप सेन्टर, के बारे में विस्तार से बताया। 

कार्यक्रम के दौरान जिला कनिष्ठ सहायक श्री अभिषेक गौतम, महिला कल्याण अधिकारी रितु यादव, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका यादव,संरक्षण अधिकारी, श्रीमती ललितेश, श्रीमती रूकईया जहां,समन्वयक रूचि यादव, पूजा चैहान, मनोज यादव व बड़ी पीड़िता मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post