वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण



कासगंज :–

    आज मा0 राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उ0प्र0 शासन व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर कासगंज ने वन स्टॉप सेंटर जनपद कासगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सेन्टर प्रबंधक  प्रियंका जी के साथ समस्त कर्मचारी मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता मनीषा पाठक, स्टाॅफ नर्स उपमा, केस वर्कर संध्यापाल, कम्प्यूटर आॅपरेटर गुलनाज, व मल्टीपरपज हेल्पर रेनू, तथा महिला शक्ति केन्द्र से रितु यादव एवं पूजा चौहान जिला समन्वयक उपस्थित पाई गई। वन स्टॉप सेंटर में बने शेल्टर होम में 03 पीड़ितायें (थाना क्षेत्र अमांपुर, कासगंज व पटियाली) आवासित पाई गईं। पीड़िताआंे की सही तरीके से काउंसलिंग कर उनको समझाने एवं परामर्श हेतु मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता को निर्देशित किया गया कि वह पीड़िताओं की अति उत्तम काउंसलिंग कर सही निर्देश प्रदान करें। मा0 राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी महोदया द्वारा वन स्टॉप सेंटर में आवासित पीड़िताओं से वार्ता कर फलों का वितरण किया गया, एवं सेंटर प्रबंधक व समस्त स्टाफ को साफ सफाई रखे जाने के निर्देश दिए गए। वर्तमान समय में वन स्टॉप सेंटर को जिला चिकित्सालय परिसर मामों कासगंज में संचालित किया जा रहा है, एवं निरीक्षण के दौरान वन स्टाॅप सेन्टर की समस्त सुविधाएं मानक के अनुरूप पाई गईं। जिलाधिकारी महोदया द्वारा यह निर्देश दिया गया कि वर्तमान समय की तरह आगे भी इसी प्रकार साफ-सफाई एवं अपने पदेय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ किया जाये, जिससे वन स्टॉप सेंटर कासगंज में आने वाली पीड़िताओं को सही मार्गदर्शन मिल सके एवं वन स्टॉप सेंटर का नाम रोशन हो सके।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post