एंबुलेंस कर्मियों व आशाओं की सूझबूझ से एंबुलेंस में हो रहे महिलाओं के सुरक्षित प्रसव

कासगंज :–

Up32 eg 4875 व  Up 41 g 3611 एम्बुलेंस में फिर से गूंजी किलकारियां 

एम्बुलेंस कर्मियों व आशाओं ने कराये सुरक्षित प्रसव 

कासगंज जिला  की एम्बुलेंस में माँ  कीर्ति देवी ने एक बेटी को जन्म दिया वही दूसरी एंबुलेंस में सेवनपुर की बाहिदा बेगम ने एक बेटे को जन्म दिया।

जनपद में एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा महत्तव पूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।



आज एम्वुलेंस में फिर से एक बेटी एवम एक एम्बुलेंस में एक बेटे की किलकारी गूंजी।

कासगंज के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे ने बताया कि 108एम्बुलेंस नम्बर Up 32 eg 4875 गाँव लोधीपुर पति उदयवीर 10:00am बजे पर एक बेटीको जन्म दिया।

 इएमटी  सुधाकर कुशवाहा और एम्बुलेंस पायलेट  जगतपाल सिंह ने बताया कि जब ज्यादा  प्रसव पीड़ा हुई तो उनके पास 108 नम्बर पर सुबह 9:25 बजे फोन आया उसके कुछ देर में एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई प्रसव पीड़ा ज्यादा होने से इएमटी सुधाकर कुशवाहा पायलेट जगतपाल सिंह ने और आशा रूमा देवी नेसूझ बूझ  सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया।

इसके बाद पीएचसी अमापुर में लाकर भर्ती कराया 

स्टाफ नर्स रोजमेरी ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ्य हैं।

 वही कासगंज के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे ने बताया कि दूसरी 102 एम्बुलेंस U P 41g3611 में गाँव  सेवनपुर की बाहिदा बेगम ने 1बेटे को जन्म दिया |

 इएमटी सर्वेश बघेल और एम्बुलेंस पायलेट राजू वर्मा ने बताया कि जब बहिदा को प्रसव पीड़ा हुई तो उनके पास 102 नम्बर पर शाम 23.22बजे फोन आया उसके कुछ देर में एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई प्रसव पीड़ा ज्यादा होने से इएमटी सर्वेश बघेल पायलेट राजू वर्मा ने और आशा जन्नत निशा ने सूझ बूझ से  सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया |

इसके बाद सीएचसी सहावर में लाकर भर्ती कराया, एस एन कुमकुम ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ्य है।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post