एम्बुलेंस में फिर से गूंजी किलकारी, एम्बुलेंस कर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव


कासगंज :–

कासगंज की एम्बुलेंस में  शीला देवी ने लड़का को  जन्म दिया

जनपद में एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा महत्तव पूर्ण भूमिका निभाई जा रही है|  आज एमबुलेंस कर्मियों द्वारा एम्वुलेंस में फिर से लड़का की किलकारी गूंजी |


कासगंज के जिला प्रभारी कमल कुमार पाराशर ने बताया कि 102 एम्बुलेंस नम्बर UP32EG1490 में  कासगंज क़े   गाँव नगला अंडाहुआ की शीला देवी पति  राजेश कुमार सोमवार को 21:20PM बजे पर  लड़का को जन्म दिया |

 इएमटी कामेश कुमार सिंहऔर एम्बुलेंस पायलेट रविंद्र सिंह ने बताया कि जब  शीला देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो उनके पास 102 नम्बर पर शाम 20:49PM बजे फोन आया उसके कुछ देर में एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई प्रसव पीड़ा ज्यादा होने से इएमटी कामेश कुमार सिंह पायलेट रविंद्र सिंह ने अपनी सूझ बूझ  सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया |

इसके बाद पीएचसी नदरई में लाकर भर्ती कराया 

डॉ रिंकी राजपूत मैम  ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है |

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post