पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन,2014 से थे बीमार

 दिल्ली:-

    पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के संस्‍थापक सदस्‍यों में से एक जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले छह साल से कोमा में थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्वीट कर जसवंत सिंह को श्रद्धांजलि दी और दुख जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि जसवंत सिंह को राजनीति और समाज पर उनके अनोखे नजरिए के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "जसवंत सिंह जी ने देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे वक्त तक जुड़कर। उनके निधन से दुख हुआ।". जसवंत सिंह के निधन पर पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख प्रकट किया। उन्होंने लिखा, "बीजेपी के दिग्‍गज और पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्‍होंने रक्षा मंत्री समेत कई अहम पदों पर रहकर देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमता और देशसेवा के शानदार रिकॉर्ड के लिए याद रखा जाएगा। उन्‍होंने राजस्‍थान में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"


0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post