मामूली विवाद पर महिला ने फांसी लगा कर दी जान

सुल्तानपुर:-

    आज सुबह सुबह थानाक्षेत्र कूरेभार के सराय गोकुल (कटका) गांव में पति से मामूली विवाद पर महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के आंगन में नीम के पेड़ के सहारे फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी। 

जानकारी के मुताविक शान्ति देवी (37) वर्ष पत्नी बृजेश कोरी निवासी सराय गोकुल सोमवार की सुबह पति पत्नी में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। जिसके चलते पति के बाहर जाते ही घर के आंगन में नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

 ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ की।

रिपोर्टर:- रवीन्द्र कुमार पाण्डेय सुल्तानपुर



Post a Comment

Previous Post Next Post