कृषि बिल के विरोध पर सड़कों पर सपाई


कासगंज : -

मथुरा बरेली हाइवे पर बैठ कर किया चक्का जाम।

जमकर लगाये मोदी योगी सरकार के खिलाफ नारे।

बोले किसानो के विरोधी कानून को वापस नहीं लिया तो करेंगे उग्र आंदोलन।

 केंद्र सरकार द्वारा कृषि बिल कानून को पारित किये जाने के बाद  किसानों नेताओ ने जंग छेड दी। इस जंग में किसानो के साथ विपक्षी दलों ने भी जंग की धार को समर्थन देकर तेज कर दिया है।इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आहवान पर  कासगंज जिला के सपाईयों ने किसानो के चल रहे आंदोलन में छलांग लगा दी। उन्होंने कहाकि अगर सरकार ने कृषि बिल को वापस नहीं लिया, तो कदम से कदम मिलाकर  आंदोलन करेंगे।

कासगंज जिले के मथुरा बरेली सरकुलर रोड पर बिलराम गेट के समीप सपा जिलाध्यक्ष एवम् पूर्व सांसद कुं देवेन्द्र सिंह यादव की देखरेख में चक्का जाम कर दिया और मोदी व योगी सरकार को किसान विरोधी बताकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कहाकि सरकार ने कृषि कानून लाकर किसानों का गला घोटने व छलावा करने का काम किया  है।हक मांगने पर अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।जिसके विरोध मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश भर के सपा नेता अपने सर्मथकों के संग मिलकर किसान के साथ बडा आन्दोलन करेने को वाध्य होंगे,और सरकार को हर संभव कृषि कानून बिल को वापस करा कर सांस लेंगे।

मथुरा-बरेली हाइवे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।जिससे। कोई अनहोनी ना हो सके।


0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post