एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, कुसुम ने बेटी को दिया जन्म

कासगंज :–

-गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस लोगों के लिए मददगार हो रही साबित

-ज़्यादा से ज़्यादा लाभार्थी नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठाएं :सीएमओ 


एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव

जिले में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। ऐसा ही एक मामला  ब्लॉक सोरों के गाँव मानपुर में सामने आया है।  नगरिया निवासी 27 वर्षीय कुसुमा देवी ने  शुक्रवार को  सुबह 3:20 बजे  एम्बुलेंस में ही बेटी को जन्म दिया। इसमें एम्बुलेंस कर्मी व आशा कार्यकर्ता की मदद से प्रसव कराया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई जा रही है। जिले में 102/108 की 40 एम्बुलेंस है,  जो खुशहाल परिवार दिवस, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित दिवस, अंतराल दिवस नसबंदी कैंप से लेकर प्रसव व अन्य बीमारियों के लिए भी  एम्बुलेंस की निशुल्क सेवा दी जाती है। एम्बुलेंस में फरवरी 2021 से अब तक लगभग 82 प्रसव सुरक्षित कराए हैं। सीएमओ  ने अपील की है, कि ज़्यादा से ज़्यादा लाभार्थी निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठाएं।

प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे ने बताया कि ब्लॉक सोरों के गाँव मानपुर में महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसके घर वालों ने  उनके पास 108 नम्बर पर रात्रि 2:51 बजे फ़ोन किया।  एम्बुलेंस चालक राजीव कुमार ने बताया कि थोड़े समय बाद  एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई। प्रसव पीड़ा ज्यादा होने से इएमटी अवधेश कुमार व चालक राजीव कुमार ने आशा कार्यकर्ता राम लली देवी की मदद से  सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया। प्रसव कराने के तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों में ले जाकर भर्ती कराया। स्टॉफ नर्स रश्मि दास ने जाँच की और बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं।

-27 वर्षीय कुसुम ने बताया कि आशा कार्यकर्ता  ने एम्बुलेंस के बारे में जानकारी दी। कुसुम ने कहा प्रसव पीड़ा होते ही  108 नम्बर पर रात्रि 2:51 बजे फ़ोन किया।  थोड़े समय बाद  एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई | रास्ते में प्रसव पीड़ा ज़्यादा बढ़ने से एम्बुलेंस कर्मियों व आशा बहनजी ने उनका सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव महिला  ने  एम्बुलेंस कर्मियों व आशा कार्यकर्ता को धन्यवाद कहा।  उन्होंने कहा इस समय महिला व नवजात बच्ची स्वास्थ्य है।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post