समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न

 कासगंज - 

   समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं देवेन्द्र सिंह यादव के कैंप कार्यालय उर्मिला पैलेस बिलराम गेट कासगंज पर संपन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुन देवेन्द्र सिंह यादव ने की।

 बैठक की संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी के पदाधिकारी अपने अपने बूथों पर वोट बढ़वाने,बूथ आपत्तिया दर्ज करवा के, बूथ व सेक्टर प्रभारियों को मजबूती प्रदान करने का  आव्हान किया। उन्होंने कहा किसी भी कार्यकर्ता का अपमान व अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वर्तमान सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है।उसे पता नहीं है कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है।

   बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा वर्तमान सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, गरीब आदि सभी परेशान हैं

  वही पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी ने कहा कि सक्रिय, जुझारू, कर्मठ व योग्य कार्यकर्ता को ही पदाधिकारी बनाया जाएगा।

  बैठक के उपरांत दो मिनट का मौन रख कर जिला सचिव गिरिजा शंकर मिश्रा को श्रद्धांजलि दी गई।

    बैठक को पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह राघव, कैप्टन राज गुप्ता, विजेंद्र सिंह गौर ब्लाक प्रमुख सहावर, मास्टर अजंट सिंह यादव, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह यादव, डॉ के पी सिंह,  आदि काफी लोगों ने संबोधित किया।

    बैठक में रघुनाथ सिंह यादव, मथुरा प्रसाद मुखिया, देवेन्द्र सिंह लोधी, गम्भीर प्रधान, करन उपाध्याय, देवेश यादव, मुफीद अहमद, डॉ वाहिद अली, उर्वेश यादव, हसमत अली, सियाराम मास्टर,अशोक यादव, गंगा सहाय कश्यप, राधेश्याम गुता,देवेन्द्र सिंह घिनौना, ललित मिश्रा, संजय यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post