कासगंज के अशोकनगर सीएचसी पर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया

कासगंज :-

कॉउंसलिंग  के जरिए मनोरोग से बचा जा सकता है- सदर विधायक देवेंद्र राजपूत।

 कार्यक्रम में 53 रोगियों का निशुल्क इलाज कराया, हस्ताक्षर अभियान भी चला।


 अशोक नगर स्थित सीएचसी पर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया इस दौरान लोगों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम मे 53 मनोरोगियों का निशुल्क इलाज भी किया गया। हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया।

  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रतिमा श्रीवास्तव ने किया।

 इस मौके पर सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव का आभार जताया उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय प्रोग्राम का संचालन जनपद में सक्रिय रूप से कराया जा रहा है बहुत से विभाग है  जिनमें कॉउंसलर  है कॉउंसलिंग के माध्यम से मनोरोगों से बचा जा सकता है।

 सीएमओ डॉक्टर प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि आजकल व्यवस्था के दौर में लोगों मे अवसाद  देखा जाता है कोरोनावायरस से बहुत लोगों की नौकरी चली गई जिससे आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों में अवसाद के लक्षण देखे जाते हैं इस तरीके से हर संकट का सामना करना चाहिए घबराना नहीं चाहिए और मानसिक रोगों के लिए जिला स्तर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में निशुल्क किया जाता है सीएमओ डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के विश्व मानसिक दिवस की इस साल की थीम को भी अपने दैनिक सोच में अपनाना चाहिए विश्व स्वास्थ्य दिवस इस साल की थीम दयालुता है दयालुता का मतलब मानसिक रोगों के प्रति दया और अपनेपन का भाव रखते हुए उनका इलाज किया जाना चाहिए सीएससी अशोक नगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीके राजपूत ने बताया कि मनोरोग से घबराए नहीं है उनका समय से इलाज कराएं।

 मानसिक रोग विभाग के मनोचिकित्सक डॉ यश कुमार ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक करना है उन्होंने बताया कि  समाज में मानसिक रोगों के प्रति विभिन्न भ्रांतियां बनती है जिनको विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दूर किया जाता है।

 मानसिक रोगों का इलाज के संबंध में मनोरोग विभाग के कॉउंसलर अरुण कुमार  शर्मा ने बताया कि मनरोग के प्रति भी दया का भाव रखते हुए उनकी कॉउंसलिंग करनी चाहिए डॉक्टर कृष्ण अवतार  ने बताया कि मनोरोगों का इलाज पूर्णता सम्भव  है तथा उनका इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में कराएं कासगंज जिला चिकित्सालय के मनोरोग कक्ष में उसका इलाज कॉउंसलिंग और  दवाईओ   के सहारे किया जाता है इसका लाभ उठाएं, मनोरोग से घबराए नहीं समाज में जागरूकता लाएं प्रोग्राम में अपने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी लोगों  को दिया गया।

 कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डॉक्टर यश कुमार और डॉ संदीप सारे के द्वारा 53 रोगियों का निशुल्क इलाज किया गया, मानसिक कॉउंसलर अरुण कुमार शर्मा के द्वारा 7  रोगियों की ओपन काउंसलिंग की प्रोग्राम में डॉक्टर मारुति माहेश्वरी डॉ उमा राजपूत संदीप राजपूत डॉक्टर विजेंद्र सिंह डीपीएम डॉक्टर कृष्ण अवतार राज ग्रुप डीपीएम पवन कुमार डी जे पी एम के पी सिंह प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post