कासगंज:-
आज संस्था अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कासगंज द्वारा बीएस डायनामिक स्कूल माधव पुरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में मनाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर कुलश्रेष्ठ रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना ने की।सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया मिठाई बांटी गई इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के नाम पर सभी कायस्थ बंधुओं ने एक एक पौधा रोपण किया गया। मुख्य अतिथि नवल कुलश्रेष्ठ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर अपनी बात रखी और बताया लालबहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय (वाराणसी) हुआ औऱ मृत्यु 11 जनवरी 1966 ताशकन्द (सोवियत संघ रूस)में हुई।औऱ लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे। इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर उन्होंने बताया महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहन दास करमचंद गांधी था। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी व माता का नाम पुतलीबाई था। महात्मा गांधी का विवाह मात्र तेरह वर्ष की आयु में ही कस्तूरबा के साथ हो गया था। उनके चार बेटे हरीलाल, मनीलाल, रामदास व देवदास थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधुर पुंढीर, दीपक सक्सेना, अचिंत्य सक्सेना,आरके सक्सेना,शरद गुप्ता, अमित बाबा,एस बी सिंह,प्रशांत सक्सैना,अरविंद सक्सेना, विजय सक्सेना, विशाल कुलश्रेष्ठ,मयंक सक्सेना,श्यामू यादव,मोजूद रहे।
Post a Comment