सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कराने को क्रमिक अनशन शुरू

 कासगंज:-

क्रमिक अनशन 6 से 8 अक्टूबर तक रहेगा जारी,10 अक्टूबर से होगा आमरण अनशन।

 सोरों शूकर क्षेत्र में सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कराने को लेकर अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के बैनर तले सोरों को सरकारी तौर पर तीर्थ स्थल घोषित करने के लिए जो आंदोलन चल रहा है उसी कड़ी में मंगलवार को  कासगंज गेट स्थित गांधी पार्क  में क्रमिक अनशन किया  गया। जिसमे दर्जनों लोगो ने  तीर्थ स्थल घोषित करो लिखी तख्तिया हाथ मे लेकर योगी सरकार से सोरो को जल्द तीर्थ स्थल घोषित कराने की भी मांग की। जिसमें अशोक पांडे ने बताया  में आज से क्रमिक अनशन की शुरुआत हो चुकी है जो 10  बजे 5 बजे तक गांधी मूर्ति पर किया गया है ओर योगी सरकार से सोरो जल्द सरकारी तौर पर सोरों को तीर्थ स्थल घोषित करे यही हमारी मांग है।

जिसमें भूपेश शर्मा  ने  बताया कि 15 अगस्त से तीर्थ स्थल घोषित कराने को लेकर जो आंदोलन की शुरुआत की गई वह आंदोलन आज 4 अक्टूबर महिला शक्ति  धरना के रूप में सरकार से शांति पूर्वक तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की गई जो सोरों तीर्थ वासियों की बहुत पुरानी मांग है कई बार इसको लेकर सोरों में आंदोलन भी हो चुके हैं किंतु सरकार द्वारा हमेशा सोरों के साथ छलावा किया गया है।

 अनीता उपाध्याय ने बताया कि हिंदूवादी सरकार में सोरों को तीर्थ स्थल घोषित ना होना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है हमारी यह मांग निरंतर चलती आ रही है इसी क्रम आज क्रमिक अनशन  गांधी मूर्ति पर ही दिया जा रहा हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि सोरों को जल्द ही तीर्थ स्थल घोषित कर उसका वास्तविक हक उसे  दिया जाए क्रमिक अनशन में कुंदन उपाध्याय राजू कोठे पर विकास सूती अरुण तिवारी चिरैया कुलदीप निर्भय सचिन दुबे संजय चौधरी हिमांशु चौधरी सीताराम तिवारी धर धर दुबे योगेश शिवांग भरे प्रिंस रजनीश निर्भया और कन्हैया  दिवाकर दिवाकर विनोद उपाध्याय जय किशोर यादव विवेक दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post