कासगंज :–
एम्बुलेंस कर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव
कासगंज सोरों की एम्बुलेंस में माँ अलका ने दिया लड़के को जन्म
जनपद में एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा महत्तव पूर्ण भूमिका निभाई जा रही है| आज एमबुलेंस कर्मियों द्वारा एम्वुलेंस में फिर से एक लड़के की किलकारी गूंजी |
कासगंज के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे ने बताया कि 108 एम्बुलेंस नम्बर UP32BG9967 में सोरों गाँव बरोंची की अलका पति राजेश ने सोमवार को रात 22:16 बजे पर एक लड़का को जन्म दिया |
इएमटी गिरीश यादव और एम्बुलेंस चालक राजीव कुमार ने बताया कि जब अलका को प्रसव पीड़ा हुई तो उनके पास 108 नम्बर पर रात 21:11 बजे फोन आया उसके कुछ देर में एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई प्रसव पीड़ा ज्यादा होने से इएमटी गिरीश यादव चालक राजीव कुमार ने अपनी सूझ बूझ से सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया |
इसके बाद सीएचसी सोरों में लाकर भर्ती कराया
डॉ ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है |
Post a Comment