कासगंज :–
किशोर-किशोरियों को मानसिक व शारीरिक स्वास्थ् बदलावों के बारे मे किया जागरूक
बढ़ती उम्र में बच्चों के खान पान का रखें खास ख्याल : एसीएमओ
जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य किशोर कार्यक्रम ( आरकेएसके) के अंतर्गत ब्लॉक सोरों के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें किशोर व किशोरियों को कुपोषण, कोरोना, एनीमिया, माहवारी व शारीरिक व मानसिक बदलाव के बारे में जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम नोडल / अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि एनीमिया प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है। जो कि पोषण व खान पान की कमी से होता है। बढ़ती उम्र मे मानसिक व शारीरिक बदलाव होते हैं। इसलिए किशोर अवस्था के दौरान किशोर किशोरियों को खान पान पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। आरकेएसके की टीम ने किशोर किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान मेहंदी, रंगोली, चित्रकला की प्रतियोगिता आयोजित हुई। संत तुलसीदास इंटर कॉलेज की प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभाग की ओर से कक्षा 11 छात्रा श्रुतिका मेहंदी प्रतियोगिता, कक्षा 10 की हिमांशी रंगोली व कक्षा 11 के छात्र राजन चित्रकला के लिए पुरस्कृत किया गया।
सोरों के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश ने कहा इस अवस्था में किशोर - किशोरियों में अनेक शारीरिक व मानसिक परिवर्तन होते हैं। ऐसे में उन्हें समुचित पोषण व बेहतर देखभाल की जरूरत होती है। उन्होंने बताया थकान महसूस होना, चक्कर आना, सांस फूलना या माहवारी में परेशानी होना एनीमिया के लक्षण है। ऐसे लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा लें।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम डॉ. प्रभाकर शर्मा ने बताया कि किशोरी की शादी की जाएगी, यदि किशोरी स्वास्थ्य नहीं होगी तो उसका आने वाले जीवन मे परेशानी होंगी। इसलिए किशोरियों का ख्याल रखना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। बढ़ती उम्र मे किशोरियों के पोषण का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें।
अर्श काउंसलर जितेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरावस्था 10 वर्ष से 19 वर्ष की आयु का अंतराल है। इस उम्र में किशोरी किशोरियों में शारीरिक व मानसिक बदलाव बहुत तेज़ी से होते हैं। बढ़ती उम्र में किशोर किशोरी के विकास के लिए खान पान व पोषण पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम डॉ. प्रभाकर शर्मा, निश्चक तिवारी, चित्रा वर्मा, प्रधानाचार्य रामकरन, मनोज तिवारी, अमर सिंह वीरेंद्र मिश्र व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Post a Comment